Saturday 19th of September 2026 07:58:08 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 May 2026 7:24 PM |   142 views

कन्नौज दुष्कर्म केस में बड़ा फैसला, पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को 8 साल की सजा

कन्नौज जिले के बहुचर्चित नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पूर्व सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव उनके भाई नीलू यादव और पीड़िता की बुआ पूजा तोमर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने नवाब सिंह यादव और उनके भाई को 8-8 साल की जेल और 10-10 लाख रुपये जुर्माने की सजा दी है। वहीं पूजा तोमर को 6 साल की सजा और 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

मामला 11-12 अगस्त 2024 का है, जब पीड़िता ने 112 पर सूचना देकर आरोप लगाया था कि नौकरी का झांसा देकर उसे डिग्री कॉलेज में बुलाया गया और दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया था और बाद में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था।

जांच में सामने आया कि इसमें साजिश और मदद के आरोप भी जुड़े थे, जिसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। बाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। यह मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा और अब अदालत के फैसले के बाद इसे न्यायिक रूप से बड़ा निर्णय माना जा रहा है। .

Facebook Comments