Thursday 11th of June 2026 02:34:03 AM

Breaking News
  • धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, अभिजीत दिपके की चेतावनी -अब युवा पीछे नही हटेंगे |
  • दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत को आंधी और बारिश से मिली बड़ी राहत|
  • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगो की मौत | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Apr 2026 7:55 PM |   156 views

आरक्षी को सम्मानित किया गया

ई-दल, जो कि देवी पाटन मंदिर, तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर में दलनायक राजू भास्कर के हमराह ड्यूटी संपादित कर रही  है, दिनांक 19.04.2026 को मंदिर परिसर स्थित सूर्यकुंड पर  ड्यूटी के दौरान आरक्षी नफीस अंसारी की नजर सूर्यकुंड में डूब रहे एक बच्चे पर पड़ी। तत्पश्चात आरक्षी द्वारा बिना किसी विलंब के साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए बच्चे को बचाने के उद्देश्य से तत्काल सूर्यकुंड में छलांग लगाई गई तथा बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
 
उक्त सराहनीय कार्य के लिए सेनानायक निहारिका शर्मा IPS के द्वारा आज सम्मानित किया गया ।
Facebook Comments