Saturday 19th of September 2026 07:58:27 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Apr 2026 7:26 PM |   134 views

आई.आर.सी.टी.सी. की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से 07 ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का सुनहरा मौका

गोरखपुर: भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों के संचलन से पयर्टन को बढ़ावा मिलता है।
 
इसी क्रम में, भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा 27 अप्रैल से 08 मई, 2026 तक श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये गोरखपुर जं. स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन द्वारा 07 ज्योतिर्लिंग की यात्रा का संचालन किया जायेगा। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिये गोरखपुर जं., मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) तथा ललितपुर स्टेशनों पर सुविधा प्रदान की गई है।
 
00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 27 अप्रैल, 2026 को गोरखपुर जं. से 09.00 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 10.45 बजे, अयोध्या कैंट से 12.10 बजे, सुलतानपुर से 13.30 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 14.40 बजे, प्रयागराज संगम से 15.45 बजे, रायबरेली से 17.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 19.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 21.30 बजे, उरई से 23.20 बजे, 28 अप्रैल, 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 01.15 बजे, ललितपुर से 02.30 बजे, बीना से 04.35 बजे, संत हिरदाराम नगर से 06.30 बजे प्रस्थान कर उज्जैन स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये 29 अप्रैल, 2026 को उज्जैन से 23.00 बजे, 30 अप्रैल, 2026 को रतलाम से 01.00 बजे, राजकोट से 12.25 बजे प्रस्थान कर द्वारका स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये 01 मई, 2026 को द्वारका से 20.00 बजे, 02 मई, 2026 को राजकोट से 04.00 बजे चलकर वेरावल स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये वेरावल से 16.00 बजे, राजकोट से 21.45 बजे, 03 मई, 2026 को वडोदरा से 04.25 बजे, वसई रोड से 10.45 बजे चलकर नासिक रोड स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये 04 मई, 2026 को नासिक रोड से 22.00 बजे, 05 मई, 2026 को मनमाड से 00.20 बजे, खड़की से 22.00 बजे, 06 मई, 2026 को मनमाड से 03.25 बजे, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्टेशन पर हॉल्ट देते हुये छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से 22.00 बजे, 07 मई, 2026 को मनमाड से 01.40 बजे, भोपाल से 16.00 बजे, ललितपुर से 19.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 21.10 बजे, उरई से 22.45 बजे, 08 मई, 2026 को कानपुर सेंट्रल से 01.25 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.40 बजे, रायबरेली से 05.30 बजे, प्रयागराज संगम से 08.30 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 10.15 बजे, सुलतानपुर से 11.02 बजे, अयोध्या कैंट से 12.25 बजे तथा मनकापुर से 13.50 बजे छूटकर गोरखपुर 16.30 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी।
 
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा पैंट्री कार के 01 कोच सहित कुल 14 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
 
यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिये आई.आर.सी.टी.सी. के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की इस भारत गौरव यात्रा ट्रेन से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस गाड़ी में यात्रा हेतु लखनऊ, गोमती नगर स्थित आई.आर.सी.टी.सी के कार्यालय से अथवा वेबसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है।
Facebook Comments