हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति की आत्मा का उत्सव है : चारू चौधरी
गोरखपुर– भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया “भाई” द्वारा विजय चौक स्थित होटल ब्लैक हॉर्स में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसंस्कृति, संगीत और भारतीय परंपरा का सुंदर समागम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, रवीश मिश्रा, सुधा मोदी,दिनेश त्रिपाठी,ध्रुव श्रीवास्तव एवं प्रगति श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विशिष्ट अतिथि चारू चौधरी ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति की आत्मा का उत्सव है। यह पर्व हमें नारी शक्ति, संस्कार, परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों को नई ऊर्जा के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
मुख्य अतिथि सहजानंद ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय सभ्यता के गौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। यह अवसर हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहकर नए भारत के निर्माण हेतु आगे बढ़ने का संदेश देता है।”इस अवसर पर राकेश मोहन ने सभी अतिथियों का पटका ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ लोकगायिका नीतू श्रीवास्तव द्वारा देवी गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद वीरसेन सूफी एवं पवन पंछी द्वारा प्रस्तुत चैता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंचल आनंद के निर्देशन में सिंहायना आनन्द, एवं स्मेरा आनन्द द्वारा नववर्ष स्वागत नृत्य की प्रस्तुति ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
विमल चतुर्वेदी के गीतों तथा सुभाष यादव एवं प्रमोद चोखानी की रचनाओं का उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर युवा गायक प्रदीप सिंह द्वारा गाए गए गीत “योगी जी नाम गूंजे घरे-घरे” के पोस्टर तथा प्रमोद चोखानी द्वारा संकलित पुस्तक “भजन रसपान” का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया “भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार हेतु नामित होने पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह क्षण उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पांडेय ने प्रभावपूर्ण ढंग से किया। वाद्य यंत्रों पर त्रिपुरारी मिश्रा, श्याम सुंदर हंसलोना, बंटी बाबा तथा अंकुश ने अपनी संगत से कार्यक्रम को और ऊँचाई प्रदान की।
इस अवसर पर कनक हरि अग्रवाल, त्रिभुवन मणि त्रिपाठी, डॉ. टी.एम. त्रिपाठी, मनीष अग्रवाल, उमेश श्रीवास्तव, ज्योतिषाचार्य प्रभात त्रिपाठी, पूजा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, धीरज सिंह, सुशील श्रीवास्तव, पन्नेलाल पासवान, कवयित्री सरिता सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Facebook Comments
