गुरसहायगंज स्टेशन को रू0 10.50 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मण्डल पर स्थित गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रू0 10.50 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है।गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन कानपुर, लखनऊ, कासगंज, फर्रूखाबाद, बरेली आदि स्टेशनों से जुड़ा है। इस कारण यह स्टेशन आसपास के व्यापारिक और कृषि क्षेत्र के लिये उपयोगी है। गुरसहायगंज से लगभग 30 किमी. दूरी पर स्थित कन्नौज को प्रसिद्ध इत्रनगरी कहा जाता है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से गेहूँ, आलू, धान आदि की खेती के लिये जाना जाता है। इस स्टेशन से कृषि उत्पादों का परिवहन भी होता है।
आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत गुरसहायगंज स्टेशन पुनर्विकसित किया गया है। गुरसहायगंज स्टेशन बिल्डिंग को नया देने के साथ 386 स्क्वायर मीटर का नया स्टेशन भवन बनाया गया है, जिसमें जन-औषधि केन्द्र, मॉडर्न ट्वायलेट, टी-स्टाल व कार्यालय बने हैं।
प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर सरफेसिंग, ग्रेनाइट लगाने का कार्य, आरक्षण कार्यालय, नये यात्री हाल व फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया व डेªनेज में वी.डी.सी. सरफेसिंग, मॉडर्न ट्वायलेट, पोर्च, दिव्यांगजन हेतु शौचालय, वाटरबूथ, हेल्प बूथ, कम ऊंचाई वाले टिकट खिड़की, 900 मीटर रैंप का कार्य पूरा किया गया। यहाँ पर 640 वर्गमीटर में पी.पी. शेल्टर लगाया गया है, नया पैदल उपरिगामी पुल बनाया गया है तथा वी.आई.पी. रूम का उन्नयन किया गया है। स्टेशन पर अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेजेज लगाये जायेंगे, स्टेशन भवन को आकर्षक फसाड लाईट से सुसज्जित किया जायेगा, जिससे यहाँ आने वाले यात्रियों को उन्नत व आकर्षक सुविधाओं का विशेष एहसास होगा और यात्रियों को उन्नत यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।
Facebook Comments
