Tuesday 21st of July 2026 11:37:23 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2026 7:11 PM |   249 views

उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च

गोरखपुर-उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रवेश सत्र जनवरी 2026 के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रमाण.पत्र कार्यक्रम, डिप्लोमा कार्यक्रम एवं स्नातक,परास्नातक (पूर्व सत्र के नामांकित द्वितीय/तृतीय वर्ष के शिक्षार्थियों हेतु) में प्रवेश की अंतिम तिथि छात्रों की मांग पर कुलपति प्रो0 सत्यकाम बढाकर 10 मार्च, 2026 कर दिया है।

प्रवेश प्रभारी प्रो0 जे0 पी0 यादव ने बताया कि सत्र जुलाई 2025 स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों सहित जागरूकता एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रदेश के 12 क्षेत्रीय केन्द्र गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ तथा नोएडा के अंतर्गत आने वाले 1300 अध्ययन केन्द्रों पर प्रवेश के इच्छुक शिक्षार्थी अपनी रूचि के कार्यक्रमों में अंतिम तिथि से पूर्व प्रवेश करा लें।

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र में 24 परास्नातक, 06स्नातक 04 जागरूकता प्रमाण पत्र, 07 डिप्लोमा एवं 23 प्रमाण पत्रों सहित कुल 64 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ किया गया है। डॉ0 प्रवीण ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा बीसीए, गृहविज्ञान एवं डिप्लोमा म्यूजियोलॉजी कार्यक्रम में प्रवेश चल रहा है।

उन्होनें छात्रों को गोरखपुर क्षे़त्रीय केन्द्र के अतंर्गत छः जिले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में स्थित अध्ययन केन्द्रों पर शिक्षार्थी सम्पर्क करके या विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर आनलाईन प्रवेश ले सकते है। मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रदेश में स्थित अध्ययन केन्द्र स्थानान्तरण एवं विशेष स्थिति में परीक्षा केन्द्र परिवर्तन की भी सुविधा दी जाती है।

डॉ0 प्रवीण ने आगे बताया कि उत्तर  प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय से हर वर्ष सरकारी व निजी नौकरी पेशा, कृषक, मजदूर, रेहड़ी ठेला लगाने वाले गृहणी एवं समाज के अन्तिम पायदान पर स्थित व्यक्ति को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहा है। प्रवेशित शिक्षार्थियों को अध्ययन सामग्री डाक द्वारा भेजी जाती है। जिससे अपने जीविका चलाते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है और अपनी स्थिति में सुधार कर सकता है।

Facebook Comments