Friday 14th of August 2026 04:15:59 AM

Breaking News
  • अयोध्या में महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला समूहों से किया संवाद |
  • नीति आयोग की ABP रैकिंक में गोरखपुर का बजा डंका |
  • छतीसगढ़ हिरासत मौत मामले की जांच सीबीआई को सौपी गई|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Feb 2026 7:31 PM |   109 views

संयुक्त किसान एकता मोर्चा ने मार्च निकाला

देवरिया-मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर होने वाली अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा, माकपा, भाकपा-माले, संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन उत्तर प्रदेश किसान सभा, क्रांतिकारी किसान सभा ,किसान महासभा ,बी के यू टिकैत ,किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ,इंकलाबी मजदूर केंद्र, मजदूर किसान एकता मंच आदि संगठनों ने सुभाष चौक से जिला अधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला ।

मार्च का नेतृत्व उत्तर प्रदेश किसान सभा के सचिव आनंद चौरसिया क्रांतिकारी किसान सभा के अध्यक्ष विकास दुबे महासचिव बृजेंद्र मणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला सचिव कलेक्टर शर्मा उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन राज्य सचिव विनोद सिंह, भा क पा जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष बी के यू टिकैत बढ़े शाही, भा क पा माले रामकिशोर वर्मा, जिला सचिव खेत मजदूर यूनियन हरिश्चंद्र प्रसाद, ए प वा से गीता पाण्डे, इंकलाबी मजदूर केंद्र से व्यास मुनि तिवारी, कर रहे थे|

मार्च सुभाष चौक से होते हुए शिव मंदिर होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया| सभा को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी किसान सभा के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका और अंबानी अडानी के सामने समर्पण कर चुकी है | उसी का नतीजा है कि मजदूरों और किसानों पर लगातार हमले हो रहे हैं, कामरेड राम किशोर वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने चार श्रम बिल कानून लाकर मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर दिया है।

आनंद चौरसिया ने कहा कि मनरेगा कानून को खत्म कर सरकार मजदूरों पर हमला कर रही है दूसरी तरफ भारत अमेरिका समझौता किसानों के हितों के खिलाफ कुठाराघात है|
 
कामरेड कलेक्टर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों किसानों पर कानून बनाकर उनके अब तक हासिल अधिकारों को छीन कर गुलाम बनाने की साजिश कर रही है |
 
कार्यक्रम को कामरेड अरविंद कुशवाहा ,बी के यू के बड़े शाही ने भी संबोधित किया |
 
कार्यक्रम में व्यास मुनि तिवारी सोबरति किदवई, राम प्रकाश सिंह ,राजू चौहान ,संजीव शुक्ला ,अजय सिंह प्रधान ,हरि शरण पासवान ,शिवलोचन चौहान ,रमाशंकर, श्याम देव चौहान, नकछेद सिंह ,हरिवंश प्रसाद ,गीता पाण्डे ,सविता पासवान ,शोभा भारती, सरिता सिंह ,मनोज कुमार गौड़, छोटी देवी ,श्री प्रसाद ,दर्शन प्रसाद, चंद्रभान यादव ,माया देवी ,उषा देवी, उर्मिला देवी, शहनाज कादरी, अजय अंसारी ,राजेंद्र पाल, राम छबीला पाल, चंद देव सिंह ,राजेश आजाद, रमाशंकर गुप्ता, सहित तमाम लोग शामिल रहे |
 
Facebook Comments