Sunday 20th of September 2026 03:27:58 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Feb 2026 7:14 PM |   283 views

राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

देवरिया-राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अधिकारी देवरिया से मुलाकात कर जनपद की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र ज्ञापन सौंपा।
 
प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीण सड़कों की स्थिति और स्कूल मर्जर/पेयरिंग अभियान से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
 
राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। नवजात शिशुओं और मातृत्व मृत्यु दर में लगातार वृद्धि अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने सीएचसी परसिया चंदौर भागलपुर में अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, पैथोलॉजी और एक्स-रे मशीन की स्थापना कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी और पीएचसी को संसाधनों और स्टाफ से मजबूत करने की मांग रखी।
 
मोतीलाल,रामनिवास पासवान ने मुसैला–मईल मार्ग की जर्जर कच्ची पटरियों की तत्काल मरम्मत कराने की आवश्यकता बताई और कहा कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
 
राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने स्कूल मर्जर/पेयरिंग अभियान के तहत बंद किए गए 251 विद्यालयों का स्वतंत्र एजेंसी से भौतिक सत्यापन कराकर पुनः संचालन शुरू करने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।
 
सुरेंद्र बौद्ध, संस्थापक आरएमबीएस, ने सीएचसी परसिया चंदौर भागलपुर के प्रांगण में आरसीसी/इंटरलॉकिंग कार्य कराने तथा टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया।
 
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल में अभय कुमार, रामज्ञानी आचार्य, सुभावती देवी, तुलसी देवी, मोतीलाल सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
Facebook Comments