Wednesday 4th of February 2026 09:16:56 AM

Breaking News
  • लोकसभा में भारी हंगामा ,कागज उछालने पर 8 सांसद निलम्बित |
  • नक्सल आतंक का काउंटडाउन शुरू ,सिर्फ 8 जिलों में सिमटा , संसद में नित्यानंद राय का दावा |
  • मेड इन इंडिया के लिए बड़ी जीत – वित्तमंत्री निर्मला ने दी बधाई,कहा- 18% टैरिफ से निर्यातकों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jan 2026 7:51 PM |   60 views

संत कबीर अकादमी मगहर में निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव” का भव्य आयोजन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में संत कबीर अकादमी, मगहर में निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव” का भव्य आयोजन कल 28 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह उत्सव संत कबीर की निर्गुण भक्ति परंपरा लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है।

यह जानकारी अतुल द्विवेदी निदेशक लोक जनजाति एवं निदेशक कबीर अकादमी ने दी। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं द्वारा संत कबीर जी पर आधारित चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा जिससे युवा पीढ़ी को संत कबीर के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 30 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कबीर एवं निर्गुण गायन की सशक्त प्रस्तुतियाँ होंगी।

इस अवसर पर पद्मश्री स्वामी जी.सी.डी. भारती द्वारा कबीर निर्गुण गायन, देवेंद्र दास तना-बाना’ ग्रुप (वाराणसी द्वारा कबीर निर्गुण गायन, रामचन्द्र दास (मगहर द्वारा कबीर निर्गुण गायन, सुश्री सुरभि जैस (वाराणसी द्वारा  नृत्य नाटिका  तथा श्री रूप सिंह (राजस्थान द्वारा  राजस्थानी नृत्य प्रस्तुति|

इस अवसर पर शोभायात्रा एवं बृजभान मारावी (वाराणसी द्वारा जनजाति नृत्य, अंकिता बाजपेयी (लखनऊ द्वारा लोक नृत्य, बरखा सिंह मथुरा द्वारा मयूर हेड़िया नृत्य तथा सुनील (गाजीपुर द्वारा धोबिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। इसके अतिरिक्त आयोजकों ने जनपदवासियों कला प्रेमियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएँ।

Facebook Comments