मतदाता जागरुकता दिवस मनाया गया
सलेमपुर-आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मतदाता जागरुकता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीश कुमार रहे।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश और जनता ही सर्वोच्च शक्ति है। लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए जिस किसी मतदाता का नाम सूची में आ गया है उसे मतदान अवश्य करना चाहिए़। मतदाता अपने मत के द्वारा ही सरकार का चयन करता है इसे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार ने कहा कि ये मतदान केवल एक लोकतांत्रिक अधिकार नहीं अपितु यह कर्तव्य व स्वैच्छिक कार्यवाही हैं। चुनाव किसी भी लोकतांत्रिक समाज की आधारशिला है। चुनाव के द्वारा ही नागरिकों को अपने नेताओं को चुनने का अधिकार है क्योंकि यदि हम अपने वोट से सही व्यक्ति का चयन नहीं करते है तो हम उससे जवाब नहीं माग सकते। इसलिए हमें अपने मत का प्रयोग सोच समझ कर सही प्रतिनिधि को प्रदान करना चाहिए।
डॉ कमला यादव ने कहा कि नागरिकों के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का सबसे अच्छा तरीका मतदान है यह एक ऐसा साधन है जिसका द्वारा हम सरकार को स्वीकृत करते है।
डॉ योगेंदे सिंह ने कहा कि मतदाता जागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को चुनाव व मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।
डॉ जनार्दन झा ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ होती है इसलिए सभी नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए |
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रही।
Facebook Comments
