Wednesday 22nd of July 2026 12:59:59 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jan 2026 7:01 PM |   208 views

INFORMS ने 2026 फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार के लिए छह फाइनलिस्ट की घोषणा की

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) को अपनी पहल, “अन्न चक्र” के लिए 2026 के लिए प्रतिष्ठित फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार के लिए छह फाइनलिस्ट में शामिल किया गया है। यह ऑपरेशंस रिसर्च (ओ.आर.) आधारित निर्णय समर्थन समाधान है जो राज्य-विशिष्ट लॉजिस्टिक्स को ऑप्टिमाइज़ करके भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करता है। भारत में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के साथ साझेदारी में विकसित, यह पहल चेवी, NVIDIA, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट औरईसीसीओ शू सहित अन्य फाइनलिस्ट के साथ खड़ी है।
 
फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार को व्यापक रूप से “ऑपरेशंस रिसर्च और एनालिटिक्स का नोबेल पुरस्कार” माना जाता है। फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार उन्नत एनालिटिक्स के दुनिया के सबसे प्रभावशाली, उच्च-मूल्य वाले अनुप्रयोगों को मान्यता देता है। शीर्ष छह वैश्विक फाइनलिस्ट में नामित होने से ‘अन्न चक्र’ सार्वजनिक प्रणालियों, सरकारी सुधार और बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक्स ऑप्टिमाइज़ेशन में विश्लेषणात्मक नवाचार के मॉडल के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित गया है।
 
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री,  प्रल्हाद जोशी ने ‘अन्न चक्र’ दिसंबर 2025 में आरंभ किया था। ‘अन्न चक्र’ मजबूत सरकार-संयुक्त राष्ट्र-अकादमिक सहयोग के माध्यम से विकसित किया गया था और यह पूरे भारत में अनाज की आवाजाही को मजबूत करने के लिए उन्नत ऑप्टिमाइज़ेशन मॉडल का उपयोग करता है। इसके राष्ट्रीय कार्यान्वयन से निम्नलिखित परिणाम मिले हैं-
  • अनुमानित वार्षिक बचत 250 करोड़ रुपए
  • उत्सर्जन में 35% की कमी, जो भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं का समर्थन करती है
दक्षता में वृद्धि जिससे 81 करोड़ से अधिक पीडीएस लाभार्थियों को फायदा होता है, जिसमें सबसे कमजोर जनसंख्या भी शामिल है
 
फ्रांज़ एडेलमैन पुरस्कार के फाइनल राउंड के लिए अन्न चक्र का चयन, सार्वजनिक वितरण सुधारों के लिए स्केलेबल, डेटा-ड्रिवन मॉडल के तौर पर इसकी ग्लोबल अहमियत को दिखाता है।
 
इस महीने की शुरुआत में, “अन्न चक्र” परियोजना को भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद में CDSA ORSI एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट साइंस एंड एनालिटिक्स प्रैक्टिस अवॉर्ड 2026 मिला – जो इस पहल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को और मज़बूत करता है।
 
खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव श्री संजीव चोपड़ा ने कहा, “हमें इन प्लेटफॉर्म पर पहचान मिलने पर गर्व है। अन्न चक्र मॉडल सार्वजनिक प्रणाली को मज़बूत करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों को लागू करने की ताकत को दिखाता है। डब्ल्यूएफपी इंडिया और आईआईटी दिल्ली के साथ हमारी साझेदारी इस मुकाम को हासिल करने में बहुत मददगार रही है।”
 
2026 के फ्रांज़ एडेलमैन पुरस्कार के विजेता की घोषणा 12-14 अप्रैल, 2026 को नेशनल हार्बर, मैरीलैंड, यूएसए में INFORMS एनालिटिक्स+ कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
Facebook Comments