Saturday 6th of June 2026 03:52:02 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jan 2026 6:42 PM |   162 views

भारतीय मज़दूर संघ के पदाधिकारियों के साथ विधायक ने किया चाय पर चर्चा

देवरिया-21 जनवरी को देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि  के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व में निर्धारित था, जिसमें भारतीय मज़दूर संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श संपन्न हुआ।
 
कार्यक्रम का संचालन हृदय शंकर मिश्रा (जिला संगठन मंत्री) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय मज़दूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष) द्वारा श्रमिक गीत से की गई। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिक हितों के लिए एकजुटता एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।
 
देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि ने अपने वक्तव्य में स्वयं को भारतीय मज़दूर संघ का एक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे स्वयं को देवरिया की जनता का मजदूर मानते हैं। उन्होंने संगठन को अधिक से अधिक श्रमिकों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, गरीब मजदूरों से संबंधित आवास, श्रम कार्ड, बच्चों की शिक्षा आदि से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु अपने पुरवान स्थित आवास पर संपर्क करने का आमंत्रण दिया। विधायक ने भारतीय मज़दूर संघ की उत्तरोत्तर प्रगति में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्रमिक हित, देशहित एवं उद्योग हित की चर्चा के दौरान वे भावुक हो गए।
 
कार्यक्रम के अंत में मुकेश वर्मा (जिला अध्यक्ष) ने सभी उपस्थित अतिथिगण एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
 
इस अवसर पर शम्भुनाथ तिवारी (जिला प्रभारी), मुकेश वर्मा (जिला अध्यक्ष),  धनंजय सिंह (जिला महामंत्री), दुर्गा प्रसाद तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), हृदय शंकर मिश्रा (जिला संगठन मंत्री), अखिलेश्वर नाथ तिवारी (जिला सह मंत्री), अवधेश कुमार गौंड (जिला सह मंत्री), राजेश कुमार पाण्डेय (कार्यालय मंत्री), मक्षुदन मिश्रा (एन.एच.एम.), सहित सैकड़ों लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Facebook Comments