Wednesday 4th of November 2026 02:30:51 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2025 9:32 PM |   269 views

शहीदों की धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता : दिव्या मित्तल

देवरिया-जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगर क्षेत्र स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मारक परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए उसके संरक्षण, सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
प्राथमिकता के आधार पर होगा स्मारक का कायाकल्प-
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका को निर्देशित किया कि शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक हमारी ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं गरिमामय विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 
उन्होंने समुचित कार्ययोजना तैयार कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्मारक परिसर में स्वच्छता, नियमित सफाई, रंग-रोगन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था (पाथ लाइटिंग) तथा हरित पट्टी के विकास हेतु लैंडस्केपिंग कराए जाने के निर्देश दिए।
 
युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में होगा विकास-
जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद स्मारक को इस प्रकार विकसित किया जाए कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बने और उन्हें शहीदों के बलिदान, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ सके।
 
गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर-
उन्होंने स्पष्ट किया कि सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।
 
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments