Saturday 19th of September 2026 09:59:24 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2025 9:22 PM |   342 views

मुकेश वर्मा बने जिलाध्यक्ष

देवरिया -भारतीय मजदूर संघ, जिला इकाई देवरिया का जिला सम्मेलन टाउन हॉल स्थित संघ कल कार्यालय में दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में राजीव रंजन तिवारी ने अपने संबोधन में भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रनीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित के संतुलन के आधार पर कार्य करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के प्रति किसी भी प्रकार का अत्याचार और उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय मजदूर संघ संख्यात्मक दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है, जो श्रमिकों के बल पर पिछले 70 वर्षों से मजबूती के साथ खड़ा है।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश तिवारी ने कहा कि संगठन की शक्ति एकता में निहित होती है। पदाधिकारियों का बल भी संगठन, सदस्यों और कार्यकर्ताओं के सहयोग पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्य करने तथा जिले के मजदूरों के हित में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा व्यक्त की कि पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश में देवरिया जिला पुनः प्रथम स्थान प्राप्त करे।
 
इसी क्रम में शंभू नाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में कई ऐसे उद्योग हैं जहां प्रबंधन एवं ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, क्योंकि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकता पर ही आधारित होती है। संगठन रूपी वृक्ष कार्यकर्ताओं के बल पर ही खड़ा रहता है और किसी भी संघर्ष को उसी के माध्यम से लड़ा जा सकता है।
 
हृदय शंकर मिश्र  ने अपने संबोधन में नियमित कार्यों के लिए नियमित कर्मचारियों की भर्ती किए जाने, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग रखी। वहीं दुर्गा शंकर तिवारी  ने जिले के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान की मांग की।सम्मेलन का संचालन  धनंजय सिंह द्वारा किया गया।
 
सम्मेलन में संगठनात्मक दायित्वों का वितरण करते हुए शंभू नाथ तिवारी को प्रभारी, मुकेश वर्मा को जिला अध्यक्ष, विश्वनाथ पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष, शेषनाथ यादव, राजकुमार त्रिपाठी एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
धनंजय सिंह को जिला मंत्री, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, अवधेश कुमार गौड़ एवं श्याम चौहान को जिला सह मंत्री, हृदय शंकर मिश्र को संगठन मंत्री, गणेश सिंह को कोषाध्यक्ष तथा राजेश कुमार पांडेय को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
 
इसके अतिरिक्त मुन्ना प्रजापति, कुमार राम, राम नारायण शर्मा, राजनाथ यादव, श्याम चौहान, प्रमोद कुमार एवं राजेश कुमार गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य का उत्तरदायित्व प्रदान किया गया।
Facebook Comments