Tuesday 13th of January 2026 07:52:40 AM

Breaking News
  • देवरिया में चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त |
  • आर सी पी सिंह की जदयू में होगी वापसी मकर संक्रांति के बाद ,बोले -नीतीश कुमार और हम एक ही हैं|
  • मकर संक्रांति पर योगी सरकार का बड़ा फैसला , 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Dec 2025 7:37 PM |   80 views

प्रदेश में किसी भी तरह के माफिया को बख्शा नहीं आएगा

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व विधान परिषद में  नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने अपराधों के बारे में विधान परिषद में अपने वक्तव्य में कहा कि 2019 में प्रदेश में साइबर क्राइम मुख्यालय का गठन हुआ। 2017 से 2025 तक 87175 अभियोग पंजीकृत हुए, इसके सापेक्ष 74824 का निस्तारण किया गया। 56000 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये रू 378 करोड़ 38 लाख की धनराशि बरामद करने का कार्य हुआ।
 
साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर हेल्पलाइन नं0-1930 बनायी गई। साइबर मुख्यालय में कंट्रोल रूम काल सेन्टर में सीटो की संख्या 20 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। हेल्पलाइन की मदद से रू 630 करोड़ की धनराशि फ्रीज करने का कार्य किया गया है। सरकार अपराधियों के मामले में कोई समझौता नहीं करती है। सरकार की नजर में अपराधी सिर्फ अपराधी है। कोडीन युक्त कफ सिरप के मामले में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में 84 अभियोग पंजीकृत हुए हैं, 236 लोग नामजद किए गए हैं,इसमें 90 गिरफ्तार हो चुके हैं। 1277095 बोतलें बरामद हुई है।
 
कहा कि अपराधों के मामले में 2017 की तुलना में बहुत कमी आयी है। 2017 की तुलना मे डकैती में 90 प्रतिशत की कमी आई है। लूट में 84 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के मामले में 46 प्रतिशत की कमी आई है। बलवा के मामले में 69 प्रतिशत की कमी आई है। फिरौती में 58 प्रतिशत की कमी आई है। दहेज हत्या में 18 प्रतिशत की कमी आई है। बलात्कार में 53 प्रतिशत की कमी आई है।
 
सरकार महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील का सरकार है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। डबल इंजन सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की कमर तोड़ कर रख दिया है। नशे का कारोबार करने वाले माफिया बच नहीं सकते है।
 
कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और अपराधियों को नही करते माफ के मूलमन्त्र के साथ कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा चाहे ड्रग माफिया हो, नकल माफिया हो, शराब माफिया हो, खनन माफिया हो, भर्ती माफिया हो, किसी भी तरह के माफिया को हम बखशने वाले नहीं है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखना हमारी बड़ी उपलब्धि है।
 
माफियाओ के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। किसी ने मनी लान्ड्रिग जैसा कोई कार्य किया होगा, तो वह भी नहीं बचेगा, आगे करने की कोशिश करेगा, तो भी नहीं बचेगा।
 
कहा कि  नरेन्द्र मोदी  2014 में जब प्रधानमंत्री बने थे, तभी कहा था, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा और अगर किसी ने भ्रष्टाचार करके गरीबों का हक लूटा है,तो उससे एक-एक पायी वसूल करके गरीबों की विकास में लगा दिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
 
उत्तर प्रदेश मे सभी प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए कड़े से कड़े और बड़े से बड़े निर्णय लिए हैं। इसी के कारण अपराधों के आंकड़ों में कमी आई है। कोडीन कफ सिरप मामले में भी किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ध्यान भटकाने से जांच करने वालों का ध्यान भटकने वाला नहीं है।
Facebook Comments