Saturday 19th of September 2026 04:33:13 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2025 7:56 PM |   172 views

नॉन कैश काउण्टर संचालित

गोरखपुर – रेलकर्मियों की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय तथा यांत्रिक कारखाना,गोरखपुर एवं तीनों मंडल कार्यालयों में नॉन कैश काउण्टर संचालित है, परन्तु इन काउंटरों से केवल सुविधा पास/ड्यूटी पास पर ही आरक्षण की सुविधा उपलब्ध थी। पी.टी.ओ. एवं पास पर किराये के अन्तर का भुगतान करके टिकट बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
 
इसे ध्यान में रखकर 18 दिसम्बर,2025 से पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय, यांत्रिक कारखाना गोरखपुर तथा तीनों मंडल कार्यालयों में संचालित नॉन कैश काउण्टरों पर पी.टी.ओ. एवं पास पर किराये के अन्तर का ऑनलाइन क्यू.आर./यू.पी.आई. भुगतान करके आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी, जिससे रेलवे कर्मचारियों/अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों/अधिकारियों को पी.टी.ओ. एवं पास पर किराये के अन्तर का भुगतान करके टिकट बनवाने में काफी सुविधा होगी।
 
इस सम्बन्ध में पूर्वोत्तर रेलवे एवं अन्य जोनल रेलवे द्वारा नॉन कैश काउंटरों पर सुविधा टिकट आदेश/पी.टी.ओ. एवं पास पर किराये के अन्तर का भुगतान करके टिकट बनाने के सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड से दिशा-निर्देश की मांग की गयी थी, जिसके फलस्वरूप इस सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड द्वारा दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है जिसमें पी.टी.ओ. एवं पास पर किराये के अन्तर का केवल ऑनलाइन क्यू.आर./यू.पी.आई. भुगतान करके टिकट बनाये जाने हेतु निदेर्शित किया गया है। 
Facebook Comments