Thursday 5th of November 2026 12:07:59 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2025 7:41 PM |   279 views

नकली उर्वरक के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, अवैध इकाइयाँ सील, दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर-जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मेनका ने बताया कि रबी अभियान 2025 के अंतर्गत किसान भाइयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उच्च गुणवत्ता युक्त एवं फास्फेटिक उर्वरक समय से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद में नकली एवं अपमिश्रित उर्वरकों के अवैध निर्माण एवं प्रसार पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सघन कार्रवाई की जा रही है।
 
दिनांक 15.12.2025 को रामघाम–विशुनपुरा मार्ग पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से निर्मित नकली पोटाश उर्वरक की एक इकाई को सील किया गया। इस प्रकरण में अभियुक्त अजीत कुमार मिश्र पुत्र राम मनोहर मिश्र, ग्राम–रहसू खुर्दा, पोस्ट–निधुवा बांगर, थाना–खड्डा, जनपद–कुशीनगर के विरुद्ध जिलाधिकारी, कुशीनगर की अनुमति दिनांक 16.12.2025 के क्रम में स्थानीय थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
इसके अतिरिक्त, विगत माह नकली जिंक उर्वरक निर्माण इकाई पर भी छापेमारी कर कारखाने को सील किया गया था। इस मामले में अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम, ग्राम–राजपुर बढ़हा, थाना–सेवरही, जनपद–कुशीनगर के विरुद्ध भी आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
 
जनपद में वर्तमान में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान भाइयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित मूल्य पर उर्वरक सुगमता से उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद को दिनांक 14.12.2025 को आईपीएल (इंडियन पोटाश लिमिटेड) कंपनी की 499.995 मीट्रिक टन यूरिया एवं 228.00 मीट्रिक टन पोटाश उर्वरक की रैक प्राप्त हुई है।
 
जनपद के सभी किसान भाइयों को सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित मूल्य पर आसानी से प्राप्त हो सकें, इसके लिए उप कृषि निदेशक एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की टीम द्वारा निरंतर क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण कर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है
Facebook Comments