Thursday 5th of November 2026 12:01:37 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2025 7:30 PM |   269 views

जिलाधिकारी की निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात कार्मिक

कानपु र- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपराह्न लगभग 1:30 बजे गोविंद नगर स्थित नलकूप खंड प्रथम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सात कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।
 
अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों में भुवनेंद्र कुमार, मोहम्मद मोइन, सुनीता शुक्ला, प्रियंका देवी, योगेंद्र कुमार, रेशम देवी तथा विकास साहू शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान भुवनेंद्र कुमार की ड्यूटी बीएलओ के रूप में दर्शाई गई थी, किंतु जिलाधिकारी द्वारा मोबाइल पर संपर्क किए जाने पर यह तथ्य सामने आया कि वे अपराह्न 1:30 बजे तक घर पर ही थे और उस समय तक बीएलओ संबंधी कोई कार्य नहीं किया गया था।
 
जिलाधिकारी ने कार्यालय का मूवमेंट रजिस्टर मांगा, जो मौके पर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि मूवमेंट रजिस्टर में विधिवत अंकन किए बिना कोई भी कर्मचारी कार्यालय न छोड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।
 
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नलकूप खंड-एक के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया।
Facebook Comments