Tuesday 22nd of September 2026 02:33:33 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Dec 2025 7:05 PM |   365 views

मॉरिशस की लोकगायिका वर्षारानी को मिलेगा मैनावती देवी लोक गायिका सम्मान 2025

गोरखपुर -प्रख्यात लोकगायिका स्मृति शेष मैनावती देवी की स्मृति में दिए जाने वाला “मैनावती देवी लोक गायिका राष्ट्रीय सम्मान 2025” इस वर्ष मारिसस की लोकगायिका वर्षारानी बिशेसर को दिया जाएगा । इसके पूर्व यह सम्मान लखनऊ की लोकगायिका संजौली पांडेय को दिया गया था ।

लोकगायन में विशिष्ट स्थान रखने वाली गायिका को यह पुरस्कार शारदा संगीतालय की ओर से रू 11000/- नकद एवं ट्राफी दी जाती है ।

यह पुरस्कार 20 दिसम्बर को सरस्वती विद्या मंदिर ,आर्यनगर में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया”भाई” द्वारा आयोजित भोजपुरी संगोष्ठी में प्रो पूनम टंडन , कुलपति दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा ।

Facebook Comments