Tuesday 22nd of September 2026 01:29:10 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Dec 2025 9:13 PM |   186 views

मानवाधिकार जाति ,लिंग ,राष्ट्रीयता और धार्मिक मान्यताओं के ऊपर

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो . हरीश कुमार रहे | उन्होंने कहा कि आज भारत सहित विश्व के समस्त राष्ट्रों में मानवाधिकार एक प्रमुख मुद्दा है  |क्योंकि जब मानव सुरक्षित रहेगा ,तभी राष्ट्र सुरक्षित रहेगा | मानवाधिकार का सीधा अर्थ है हमे स्वतंत्र रूप में बोलने ,सम्मान के साथ जीने और बिना किसी भय के सपने देखने का अवसर देतें हैं |

डॉ कमला यादव ने कहा कि दुनिया भर में हर एक व्यक्ति के जन्म सिद्ध अधिकारों की अहमियत को उजागर करने के लिए मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है |

डॉ जनार्दन झा ने कहा कि मानवाधिकार जाति ,लिंग ,राष्ट्रीयता और धार्मिक मान्यताओं के ऊपर है |

Facebook Comments