Tuesday 22nd of September 2026 01:24:32 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Dec 2025 7:53 PM |   360 views

बायोडिग्रेडेबल थालियों में यात्रियों को मिलेगा भोजन

गोरखपुर: यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे अपने यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सेवा प्रदान करने हेतु अग्रसर है। इसी क्रम में महाप्रबंधक पूर्वाेत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के निर्देश पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गोरखपुर स्टेशन पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइ.आर.सी.टी.सी) द्वारा संचालित जन आहार पर यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन बायोडिग्रेडेबल थालियों में देना प्रारम्भ कर दिया है। 

बायोडिग्रेडेबल थालियाँ पूर्णतः प्राकृतिक रूप से नष्ट होने योग्य सामग्री से बनाई जाती है, जो आसानी से नष्ट हो जाती है, जिससे स्टेशन परिसर को स्वच्छ तथा प्लास्टिक मुक्त रखने में मदद मिलती है।
 
बायोडिग्रेडेबल थाली के उपयोग से प्लास्टिक कचरे में भारी कमी आयेगी तथा स्टेशन परिसर की स्वच्छता बेहतर होगी। स्वच्छता बनाये रखने हेतु पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से न केवल पर्यावरण को लाभ पहुँचेगा, बल्कि यात्रियों को अधिक स्वच्छ एवं स्वास्थ्य के अनुकूल पैकिंग में भोजन उपलब्ध होगा। 
Facebook Comments