Tuesday 22nd of September 2026 06:15:45 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jan 2020 1:12 PM |   1675 views

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया

नयी दिल्ली-  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कन्नौज में सड़क हादसे में बस और ट्रक के टक्कर में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Facebook Comments