Tuesday 13th of January 2026 09:41:57 AM

Breaking News
  • देवरिया में चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त |
  • आर सी पी सिंह की जदयू में होगी वापसी मकर संक्रांति के बाद ,बोले -नीतीश कुमार और हम एक ही हैं|
  • मकर संक्रांति पर योगी सरकार का बड़ा फैसला , 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Nov 2025 7:33 PM |   81 views

22 पेशकारों का बाधित किया गया वेतन

कुशीनगर- अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा समस्त पीठासीन अधिकारी,राजस्व न्यायालय को आर०सी०सी०एम०एस० पोर्टल पर दर्ज राजस्व संहिता 2006 के समय सीमा के उपरान्त लम्बित वादों की सूची नियत प्रारूप पर उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, बावजूद इसके पेशकारगण द्वारा उक्त वाछिंत सूचना अब तक उपलब्ध नही कराया गया है। जिससे परीलक्षित होता है कि पेशकारगण द्वारा सूचारू रूप से अपने पदीय दायित्यों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है और न ही उच्चधिकारी गण के आदेशों का समय से पालन किया जा रहा है। जो कि घोर लापरवाही का द्योतक है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहित समीक्षा बैठक में काफी रोष व्यक्त करते हुए समस्त पेशकारगण व नायब तहसीलदार के पेशकार र0का0 का वेतन वाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
 
उक्त का क्रम में अपर जिलाधिकारी ने न्यायालय उपजिलाधिकारी पडरौना के पेशकार निसार अहमद, रिक्त न्यायालय उपजिलाधिकारी (न्या०) पडरौना, न्यायालय तहसीलदार पड़रौना रिक्त, न्यायालय नायब तह० पडरौना बलराम कुशवाहा,  न्यायालय नायब तह० कोटवा पडरौना अरविंद कुमार लेखपाल, न्यायालय उपजिलाधिकारी खड्डा अमानत हुसैन, न्यायालय तहसीलदार खड्डा नर्वदा सिंह, न्यायालय नायब तहसीलदार खड्डा अजीत कुमार (आरके), न्यायालय उपजिलाधिकारी कप्तानगंज अनीश कुमार श्रीवास्तव, न्यायालय तहसीलदार कप्तानगज अभिषेक सिंह (लेखपाल), न्यायालय नायब तहसीलदार कप्तानगंज परमहंस (आर०के०), न्यायालय उप जिलाधिकारी हाटा ब्रजेश पाठक, न्यायालय तहसीलदार हाटा खुशबू श्रीवास्तव, न्यायालय नायब तहसीलदार हाटा कृष्ण प्रसाद, न्यायालय उपजिलाधिकारी कसया सुनील कुमार, न्यायालय तहसीलदार कसया राजकुमार गुप्ता, न्यायालय नायब तह० कसया मार्कण्डेय मणि (आरके) न्यायालय नायब तह० फ़ाज़िलनगर कसया विनोद सिंह लेखपाल,न्यायालय उपजिलाधिकारी तमकुहीराज वृजेश कुमार गौतम, न्यायालय तहसीलदार तमकुहीराज जितेन्द्र कुमार यादव 1, न्यायालय नायब तह० तरया तमकुहीराज राम हरख यादव (आरके), न्यायालय नायब तह० कोटवा तमकुहीराज हरिनरायन गुप्ता (आर०के०)|
 
अपर जिलाधिकारी ने उक्त पेशकार र0का०गण का वेतन सूचना उपलब्ध कराने तक वाधित किया है। सूचना प्राप्त होने का प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरान्त वेतन आहरित किया जायेगा। तथा समस्त पीठासीन अधिकारी राजस्व न्यायालय जनपद कुशीनगर को निर्देशित किया है कि अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक के पूर्व उक्त वांछित सूचना उपलब्ध कराना सनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं जिम्मेदार होगे।
Facebook Comments