Friday 7th of August 2026 08:17:24 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Nov 2025 8:00 PM |   213 views

मिशन शक्ति फेज -5 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

सलेमपुर-आज राजकीय महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में मिशन शक्ति फेज -5 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया |जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ जनार्दन झा रहे |

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का अर्थ महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूत करना है | वर्तमान आवश्यकता इस प्रकार की है कि हमे प्रत्येक स्थिति में तैयार रहना होगा | 

डॉ कमला यादव ने कहा कि नारी शक्ति केवल यही नहीं की उन्हें पैसे से या आर्थिक रूप से मजबूत करें बल्कि बेटी बचाओ बेटी पढाओं को भी लागू करना होगा |

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे | 

Facebook Comments