Monday 21st of September 2026 10:47:50 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Nov 2025 6:40 PM |   262 views

स्टूडेंट्स ने कृषि विज्ञान केन्द्र,कुशीनगर जाकर खेती बाड़ी के गुण सीखे

कुशीनगर -हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कसया कुशीनगर में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने कृषि विज्ञान केन्द्र,कुशीनगर के कैंपस में जाकर कृषि प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी ली,और कृषि शिक्षा मे रुचि दिखाई।

छात्रों को हाई टेक नर्सरी, बीज उत्पादन, मशरूम उत्पादन, पौधे ग्राफ्टिंग तकनीक, विदेशी सब्जी उत्पादन,मौसम पूर्वानुमान इकाई और न्यूट्री गार्डन जैसी टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया|

हेरिटेज स्कूल के प्रिंसिपल रविशंकर , शिक्षक डीपी सिंह , करिश्मा तिवारी आदि ने छात्रों का कृषि विज्ञान केंद्र पर दौरा कराया।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरुण प्रताप सिंह, रिद्धि वर्मा और श्रुति वी सिंह, रजनीश पांडे, कृपा शंकर चौधरी  ने कार्यक्रम को लीड करते हुए बच्चों को  कृषि प्रौद्योगिकी के बारे में बताया।

Facebook Comments