Monday 21st of September 2026 10:21:59 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2025 9:52 PM |   179 views

उचित टिकट लेकर ही यात्रा प्रारम्भ करे

गोरखपुर- पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने रेल यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रेल राजस्व की क्षति रोकने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। इसी परिप्रेक्ष्य में महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर के निर्देश पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, प्रकाश चन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में वाणिज्य अधिकारियों की टीम ने 01 से 18 नवम्बर, 2025 तक गोरखपुर से सीवान, गोरखपुर से मनकापुर एवं गोंडा, गोरखपुर से बेल्थरा रोड एवं बनारस खंड में विशेष टिकट जांच अभियान आयोजित किया, जिसमें अनधिकृत यात्रियों/बिना टिकट यात्रियों एवं पैन्ट्रीकार तथा ऑन बोर्ड स्टाफ के आई.डी. की जॉच की गयी, जिसके फलस्वरूप बिना टिकट/अनियमित/बिना बुक सामान के कुल 791 मामले पकड़े गये, जिनसे कुल रूपया 5,49,775/-(पाँच लाख उनचास हजार सात सौ पचहत्तर रूपये) के रेल राजस्व की वसूली की गयी।  

यात्रियों की सुविधा एवं रेल राजस्व की क्षति रोकने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मंडल पर प्रत्येक माह स्पॉट चेक, एम्बुश चेक, किलाबंदी चेक आयोजित किये जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर स्टेशनों एवं गाड़ियों में आगे भी बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किये गये सामानों की जांच, अनियमित यात्रा आदि विशेष टिकट जांच अभियान निरन्तर जारी रहेगा। 
 
 रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा प्रारम्भ करे। 
Facebook Comments