Tuesday 28th of April 2026 08:04:14 PM

Breaking News
  • अमित शाह का पश्चिम बंगाल में बड़ा वादा बीजेपी आई तो रात 1 बजे भी बेटियां रहेंगी सुरक्षित |
  • स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल ,बोलीं -केजरीवाल ने मुझे  गुंडों से पिटवाया |
  • कल लखनऊ सुपर जायटस का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2025 9:34 PM |   169 views

प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त को जारी किया

कुशीनगर-किसानों की आर्थिक स्थिरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री ने आज कोयंबटूर तमिलनाडु से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त को जारी किया, जिसका सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र कुशीनगर द्वारा किसानों को दिखाया गया। 
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, कुशीनगर अतिथि के रूप में के रूप में पधारे| कार्यक्रम का नेतृत्व कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ शमशेर सिंह  द्वारा किया गया। 
 
कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में प्रधान मंत्री ने किसानों को कृषि योजना के बारे में जानकारी दी।किसानों को बधाई देकर , मुख्य अतिथि जी ने किसानो को बधाई देते हुए कहा कि सबसे बड़ी योजना के माध्यम से छोटे किसान जिनकी अतिरिक्त आय का कोई साधन नहीं है वह आसानी से खेती का काम कर सकेगे और देश को विकसित बनाने में योगदान देगे । 
 
प्रधानमंत्री सम्मान  निधि के तहत 18 हजार करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। कुशीनगर के 5 लाख से अधिक किसानों के खाते में धनराशि हस्तान्तरण की गई।
 
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने कहा की यह कार्यक्रम जनपद के 14 विकास खंडो, 145 सहकारी समितियां, 65 कृषक उत्पादक संगठन और जनपद की सभी मंडियों द्वारा प्रसारित किया गया। मोबाइल में किस्त का मैसेज आने पर किसानों के चेहरे खिल उठे।
 
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान, कुशीनगर से वैज्ञानिक गण, विषय वस्तु विशेषज्ञ, अधिकारी,एवं अन्य कर्मचारियों ने 100 से अधिक किसानों के साथ प्रतिभाग किया।
 
इस अवसर पर डॉ. शमशेर सिंह, रिद्धि वर्मा, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, श्रुति वी सिंह, मोतीलाल कुशवाहा, विशाल सिंह, सतीश सिंह, जेपी गुप्ता, कृपा शंकर चौधरी, प्रगतिशील किसान पारस नाथ सिंह , सतीश गुप्ता, जनपद की कृषि सखी आदि उपस्थित रहे|
Facebook Comments