Thursday 5th of November 2026 08:48:46 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2025 7:57 PM |   499 views

भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान ,वाराणसी का 35वा स्थापना दिवस मनाया गया

वाराणसी – भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान ,वाराणसी के 35 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी के अदलपुरा में स्थित ICAR – IIVR कैंपस में स्थापना दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मेसंस्थान के पूर्व निदेशक डॉ मंगला राय , ए डी जी उद्यान डॉ सुधाकर पांडे , अतिथि के रूप में वर्तमान निदेशक डॉ राजेश कुमार , विभागाध्यक्ष डॉ एस एन सिंह संस्थान के अनेकों वैज्ञानिक एवं आर आर एस के कुशीनगर के वैज्ञानिकों के साथ मनाया । 

डॉ मंगला राय ने वैज्ञानिकों को बढ़ती जनसंख्या के अनुसार जल संरक्षण , विद्युत संरक्षण , पर्यावरण संरक्षण आधारित खेती पर शोध करने के लिए प्रकाश डाला। 
 
डॉ सुधाकर पांडे ने संस्थान के वैज्ञानिकों का सब्जी विज्ञान के क्षेत्र में योगदान दिखाते हुए वैज्ञानिकों को प्रोसेसिंग एवं संरक्षण की ओर ध्यान देने को कहा । 
 
संस्थान के निदेशक डॉ राजेश कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों को अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्थान ग्राफ्टिंग टेक्ट, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, नेचुरल फॉर्मिंग , जैसे प्लान पर काम कर रही है । 
 
स्थापना दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति परियोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण आयोजित किया गया । जिसमें 15 महिलाओं ने सिलाई, कढ़ाई , कपड़ा रंगाई का गुण सीखा । 
 
प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र कुशीनगर से गृहविज्ञान वैज्ञानिक रिद्धि वर्मा द्वारा कराया गया । सभी महिलाओं को सिलाई मशीन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया ।
Facebook Comments