Friday 23rd of October 2026 07:03:47 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Sep 2025 7:33 PM |   556 views

ड्रेस कोड का अनुपालन सभी संबंधित को अनिवार्य – डीएम

कुशीनगर- जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज तहसील तमकुहीराज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को एक-एक कर गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्राप्त करा दिये गए।
 
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।
 
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये। राजस्व व पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
 
आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 23 में से 06 को तत्काल निस्तारित किया गया ,पुलिस विभाग से संबंधित 09, विकास विभाग से संबंधित 05, तथा अन्य विभाग के 09 प्रकरण प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 46 में से 06 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 40 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। 
 
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद में लागू ड्रेस कोड अनुपालन में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अमीन, राजस्व निरीक्षक निर्धारित ड्रेस कोड सहित आईडी कार्ड पहन कर उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि ड्रेस कोड का पालन किया जाना सभी के लिए अनिवार्य होगा।
 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ब्रजनंदन, परियोजना निदेशक पियूष कुमार , डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, डीसी मनरेगा राकेश, सीओ सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, एवं थानाध्यक्ष के साथ कानूनगो व लेखपाल, आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments