Wednesday 4th of November 2026 03:05:35 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Aug 2025 7:13 PM |   436 views

बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एक्सईएएन पैक्सफेड प्रणय त्रिपाठी का वेतन रोकने के निर्देश-डीएम

गोण्डा-कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में चल रहे  रु 50 लाख से अधिक लागत के भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
 
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सेतु निगम समेत अन्य संबंधित विभागों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर एक-एक परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को चिन्हित कर उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से कार्य स्थलों का निरीक्षण करें और कार्य की गुणवत्ता की जांच करें।
 
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। यदि कहीं भी मानकों की अनदेखी या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
वहीं समीक्षा बैठक के दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एक्सईएएन पैक्सफेड प्रणय कुमार त्रिपाठी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड प्रमोद कुमार त्रिपाठी, एक्सईएएन सीडी 2 वीके त्रिपाठी, एक्सईएएन सीडी  सुरेश राम, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी वंदना पांडेय, परियोजना प्रबंधक, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments