Tuesday 13th of October 2026 11:12:10 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Aug 2025 7:26 PM |   631 views

स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर मिलावटखोरी रोकने को चला विशेष अभियान

देवरिया-आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी देवरिया के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, देवरिया द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए दो दिवसीय प्रवर्तन अभियान चलाया। यह अभियान 13 और 14 अगस्त को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हुआ।
 
अभियान के तहत देवरिया नगर पालिका क्षेत्र से साबूदाना के दो नमूने, किशमिश का एक नमूना और मूंगफली का एक नमूना लिया गया।
 
वहीं, जनपद के अन्य क्षेत्रों से बूंदी लड्डू के तीन, छेना मिठाई के दो, कलाकंद, जीरा, सेंधा नमक और भैंस के दूध के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
इस अभियान में सचल दल के सदस्य प्रेमचंद्र, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, राजू पाल और नेहा त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। दो दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल 13 नमूने संग्रहित किए गए।
Facebook Comments