काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
झाँसी -आज काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी बस समापन समारोह के अवसर पर संस्कृति विभाग उ0प्र0 एवं जिला प्रशासन, झाॅसी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः 08ः30 बजे झाॅसी किला से लेकर जीवनशाह चैराहे तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।प्रभात फेरी का समापन राजकीय संग्रहालय, झाॅसी में किया गया। प्रभात फेरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम गौतम, डाॅ0 बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य (शिक्षक), रमा निरंजन विधान परिषद सदस्य, सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।
तद्उपरान्त काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण संग्रहालय के सभागार में किया गया। जिसमें रामतीरथ सिंघल, विधान परिषद सदस्य, मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी, झाॅसी, जुनैद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी तथा शिक्षक/शिक्षकाओं सहित भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन रामतीरथ सिंघल एवं जिलाधिकारी द्वारा किया गया।उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए रामतीरथ सिंघल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक घटना है जिसमें आजादी प्राप्ति के लिए चल रहे आन्दोलनों का रूख बदल दिया और जिसका परिणाम यह हुआ कि 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आजाद हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि क्रान्तिकारियों के बलिदान से हमे आजादी मिली है और इन बलिदानियों को युगो-युगो तक याद किया जायेगा।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी, झाॅसी ने कहा कि ऐतिहासिक घटना पर आधारित यह अभिलेख प्रदर्शनी प्रेरणादायक एवं ज्ञान वर्धक है।
घटित घटना में प्रमुख क्रान्तिकारियों यथा राजेन्द्र नाथ लहरी, रोशन सिंह, असफाख उल्ला खाॅ, पं0 रामप्रसाद विस्मिल, मन्मथनाथ गुप्त, विष्णुशरण दुवलिस, रामकृष्ण खत्री, रामदुलारे त्रिवेद्वी, मुकुन्दी लाल, गोविन्द चरण, चन्द्रशेखर आजाद, सचिन्द्र नाथ वख्सी आदि प्रमुख क्रान्तिकारियों को दिखाया गया है।कार्यक्रम का संचालन आशमा खाॅ ने किया। उक्त अवसर पर सुनील कुमार, रती वर्मा, विपुल सागर, डाॅ0 मनोज कुमार गौतम, सुनील सिंह, प्रगति शर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Facebook Comments
