Wednesday 4th of November 2026 01:16:17 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jul 2025 8:13 PM |   602 views

मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देवरिया -कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना देवरिया में एक दिवसीय मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से किया गया |इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक दिलीप गहलोत, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ मांधाता सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्य एवं मंडल प्रमुख अमित कुमार के द्वारा किया गया|

पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक दिलीप गहलोत ने किसानों, कृषि से संबंधित उद्यमियों एवं समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र के लिए चलाई जा रही बैंक से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी|

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ मांधाता सिंह ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में नए-नए रोजगार के अवसर आ रहे हैं तथा संसाधनों के विकास के लिए बैंकों के द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे किसान कृषक उद्यमी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं|

कार्यक्रम में आए  मंडल प्रमुख अमित कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड युवा उद्यमी योजना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी |

इस कार्यक्रम में कल 150 से अधिक किसान,कृषक उद्यमियों एवं समूह से जुड़ी हुई महिलाओं ने भाग लिया| कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप लगाकर लोगों को जागृत जागरूक किया गया तथा ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं के लिए हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया था|

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा विभिन्न प्रकार की फसलों एवं सब्जियों के ऊपर प्रदर्शनी लगाई गई थी| इस कार्यक्रम में सर्किल अधिकारी नीरज कुमार पंजाब नेशनल बैंक के सभी 19 शाखाओं से आए शाखा प्रबंधक ने कार्यक्रम में भाग लिया| भाटपार रानी शाखा के शाखा प्रबंधक राजू कुमार के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Facebook Comments