Friday 27th of November 2026 07:37:55 PM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jul 2025 7:26 PM |   313 views

जिलाधिकारी ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्ती दिखाई, बीएसए का वेतन रोका

गोंडा-जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को कड़ा नोटिस जारी किया है। इस क्रम में उन्होंने तत्काल प्रभाव से बीएसए का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश भी दिए हैं।
 
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद मान्यताविहीन विद्यालयों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई है, जिससे यह प्रतीत होता है कि विभागीय स्तर पर लापरवाही या स्वार्थवश संरक्षण की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
 
जिलाधिकारी ने दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है और चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभाव से ऐसे विद्यालयों की बंदी और उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
 
मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे बीएसए का वेतन अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखें।
Facebook Comments