Saturday 19th of September 2026 09:59:47 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jun 2025 8:48 PM |   391 views

41 साल बाद फिर से गूंजी अंतरिक्ष में भारत की आवाज -मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

लखनऊः प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर प्रदेश ही नहीं, संपूर्ण भारतवर्ष के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से देश के युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव एवं लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा भी उपस्थित रहे। सभी ने शुभांशु शुक्ला के परिजनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 
 
Facebook Comments