Thursday 24th of September 2026 04:30:16 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jun 2025 7:53 PM |   614 views

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वी बिहार में दी दस्तक, जल्द ही कुशीनगर पहुंचेगा

 
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 17 जून को तेज़ गति पकड़ते हुए भारी वर्षा के साथ पूर्वी बिहार में प्रवेश कर लिया है। उल्लेखनीय है कि मानसून पिछले 15 दिनों से बिहार (पश्चिम बंगाल) की पूर्वी सीमा पर स्थिर था, किंतु 17 जून को यह सक्रिय होकर बिहार के पूर्वी जिलों में पहुंच गया।
 
इसके साथ ही 18 जून को मानसून उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से — विशेषकर सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों — तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में यह पूरे बिहार को कवर कर लेगा और 3-4 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, विशेषकर कुशीनगर जिले की ओर बढ़ेगा।
 
 संभावित तिथि:
कुशीनगर जिले में मानसूनी वर्षा 21 से 23 जून के बीच होने की संभावना है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नई दिल्ली द्वारा जारी दीर्घावधि पूर्वानुमान के अनुसार, इस वर्ष मानसूनी वर्षा सामान्य से लगभग 10% अधिक रहने की संभावना है।
 
 कृषि सलाह:
जिन किसान भाईयों ने पहले से धान की नर्सरी तैयार कर ली है, वे मानसून की पहली वर्षा के साथ ही रोपाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकते हैं, ताकि उपयुक्त नमी का लाभ उठाया जा सके।
Facebook Comments