Thursday 24th of September 2026 06:12:37 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jun 2025 7:31 PM |   316 views

मेकांग देशों से पर्यटन को बढ़ावा देना व प्रगाढ़ मैत्री संबंध बनाना है यात्रा का मुख्य उद्देश्य

कुशीनगर -उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में मेकांग-गंगा सहयोग कार्ययोजना के तहत बोधि यात्रा में शामिल कंबोडिया, लाओ. पीडीआर (लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक), थाईलैंड, म्यांमार व वियतनाम सहित पांच देशों के 50 प्रतिनिधि फेमिलियराइजेशन ट्रिप के क्रम में आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अतिथि देवो भव की धारणा को फलीभूत करते हुए शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिह्न एवं पंचशील खाता देकर पर्यटन के क्षेत्र में हुए विकासात्मक कार्यों एवं तथागत बुद्ध की महापरीनिर्वाण स्थली के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व से भी अवगत कराया। 
 
जिलाधिकारी ने कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम के बौद्ध भिक्षु से मिलकर उन्हें यहां की संस्कृति, सभ्यता , बौद्ध सर्किट के अंतर्गत विभिन्न स्थलों के महत्वों, राजकीय बौद्ध संग्रहालय में रखे पुरातात्विक अवशेषों के बारे में भी बताया।
 
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी कसया ने भी शिष्टाचार भेंट कर कुशीनगर सहित बौद्ध परिक्षेत्रों की विशेषताओं एवं बुद्ध आगमन मार्ग सहित विभिन्न देशों से आत्मीय रूप से जुड़ी मंदिरों के बारे में भी अवगत कराया।
 
गौरतलब है कि यात्रा का उद्देश्य बौद्ध परिपथ में मेकांग देशों से पर्यटन को बढ़ावा व इन देशों से और प्रगाढ़ मैत्री संबंध बनाना। यात्रियों में बौद्ध भिक्षु, ट्रेवल एजेंट, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आदि भी शामिल हैं। 
 
मेकांग-गंगा सहयोग बोधि यात्रा के प्रतिनिधि माथा कुंवर बुद्ध मंदिर, महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप, म्यांमार बुद्ध मंदिर, जापान-श्रीलंका बुद्ध मंदिर, वाट थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री, वियतनाम चाइनीज बुद्धिस्ट मोनास्ट्री का दर्शन व पूजन-वंदन किया।
Facebook Comments