Friday 24th of April 2026 07:25:51 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2025 6:53 PM |   579 views

आशुलिपिक,पेशकार एवं चपरासी के पद पर होगी नियुक्ति

कुशीनगर-अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्गत पत्र  अप्रैल 11, 2023 से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में एवं जनपद न्यायाधीश कुशीनगर के आदेशानुसार जनपद कुशीनगर में गठित स्थायी लोक अदालत में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु निश्चित प्रारुप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। इन पदों पर जनपद न्यायालय/कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी ही आवेदन कर सकते है।
 
चयनित सेवानिवृत्त कर्मचारी को प्रतिमाह निर्धारित मानदेय प्राप्त होगा। यह नियुक्ति साक्षात्कार के आधार पर अधिकतम 02 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र तक जो भी पहले हो के लिए होगी।
 
उन्होंने नियुक्ति हेतु पदों के विवरण के क्रम में बताया कि आशुलिपिक ग्रेड-2 पदों की संख्या 01 नीयत मासिक मानदेय रु0 9000/, पेशकर का पद 01 मानदेय 9000/, चपरासी का पद 01 मानदेय रु0 7000/ निर्धारित है।
 
उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत में कार्य करने के इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी दिनांक 10.06. 2025 को सायं 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, सेवानिवृत्त प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, मय नवीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित आवेदन पत्र को कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर में किसी कार्य दिवस पर उपस्थित होकर जमा कर सकते।
 
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के द्वारा किया जायेगा। साक्षात्कार तिथि की सूचना पृथक से दी जायेगी। नियत अन्तिम तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।
 
अधिक जानकरी व आवेदन फार्म निःशुल्क प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर से सम्पर्क किया जा सकता है।
Facebook Comments