Wednesday 4th of November 2026 01:19:49 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2025 6:31 PM |   633 views

आज का युग विज्ञान का युग है – डॉ. योगेन्द्र

गोरखपुर -सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर में विज्ञान भारती द्वारा आयोजित विद्यार्थी ज्ञान मंथन का शुभारंभ करते हुए विज्ञान भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉक्टर योगेन्द्र पाल कोहली ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है । हमें साहित्य के साथ-साथ विज्ञान को भी लेकर चलना है।आज के परिवेश में जिस देश का विज्ञान जितना ही अच्छा है, वहां की टेक्नोलॉजी उतना ही अच्छी है ।वह देश पूरे विश्व में विकसित राष्ट्रों के श्रेणी में आता है ।इसको ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत हो इसके लिए तरह-तरह के प्रोग्राम विज्ञान भारती आयोजित करती रहती है । इसी कड़ी में  विद्यार्थियों को विद्यार्थी विज्ञान मंथन के प्रतियोगिता के बारे मे जानकारी दी।
 
कक्षा  6 से 12 तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता मे भागीदारी लेते है। इससे संबंधित विषय सामग्री, पुस्तके विद्यालय मे उपलब्ध कराई गयी है। विद्यालय स्तर से जनपद स्तर फिर राज्य स्तर अंत मे राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। डॉ. साहब ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से नई-नई टेक्नोलॉजी के विषय में जानकारी दी।
 
अतिथि परिचय  प्रथम सहायक  रुक्मिणी उपाध्याय एवं आभार ज्ञापन वरिष्ठ आचार्य राम केवल शर्मा द्वारा किया गया ।
 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं विज्ञान में रुचि रखने वाले भैया/बहन उपस्थित रहे।
 
 
 
 
 
Facebook Comments