Saturday 19th of September 2026 06:12:10 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 May 2025 7:19 PM |   378 views

यात्रीगण कृपया ध्यान दे

गोरखपुर-  रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा सुदृढ करने हेतु वाराणसी मंडल के गाजीपुर घाट खंड पर स्थित पुल संख्या 71 बी के मरम्मत कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियांे का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्ततन एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायगा। 
 
निरस्तीकरण:-
बलिया एवं प्रयागराज रामबाग से 27 मई 2025 को चलने वाली 55131 / 55132 बलिया – प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 
वाराणसी सिटी एंव छपरा से 27 मई 2025 को चलने वाली 55140/55139 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।  
 
मार्ग परिवर्ततन:-
  • सूरत से 26 मई 2025 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ-बलिया के रास्ते चलायी जायगी। 
  • लखनऊ जं0 से 26 मई 2025 को चलने वाली 15054 लखनऊ जं0-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ-बलिया के रास्ते चलायी जायगी। 
नियंत्रण:-
  • छपरा से 27 मई 2025 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायगी। 
  • नई दिल्ली से 27 मई 2025 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में       30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायगी। 
Facebook Comments