Saturday 24th of October 2026 09:32:17 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Apr 2025 7:08 PM |   449 views

सवारियों से भरी टैम्पू ,खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी,आधा दर्जन घायल

गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गोण्डा-अयोध्या हाइवे पर रविवार को समय करीब पांच बजे सुबह राजा सगरा के समीप सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा टकराई,इस हादसे में सुल्तानपुर निवासी एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह तड़के पाँच बजे के करीब गोण्डा की ओर से टैम्पू पर बैठकर आ रहे थे।इस दौरान थानाक्षेत्र के राजा सगरा के पास चालक को झपकी आ गई, और सवारियों से भरी टेम्पो जाकर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई।

जिसमें एक ही परिवार सुल्तानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र के शुक्ल पुरवा गोविंदपुर निवसी छह लोग गौरी पुत्री साहूलाल, आकांक्षा पुत्री अमरनाथ, उमापति पत्नी हंसराज, अमरनाथ, साहूलाल पुत्र हंसराज व अंकिता पत्नी साहूलाल आदि गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे की सूचना पर वजीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी वजीरगंज में भर्ती कराया। बाद प्राथमिक उपचार घायलों को मेडिकल कालेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया।

Facebook Comments