Saturday 24th of October 2026 09:32:46 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Apr 2025 4:42 PM |   661 views

वेव्स 2025 एनिमेशन फिल्म प्रतियोगिता के फाइनल में ओडिशा की दो प्रतिभाएं चमकेंगी

मुंबई में 1 से 4 मई तक होने वाला वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरमेंट समिट  (वेव्स 2025) भारत की उभरती रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में काम करेगा। वेव्स के तहत एनिमेशन फिल्म निर्माता प्रतियोगिता (एनिमेशन फिल्ममेकर कॉम्पिटीशन) के लिए देश भर से चुने गए 42 फाइनलिस्टों में से ओडिशा की दो युवा प्रतिभाओं, जाजपुर की भाग्यश्री सत्पथी और भुवनेश्वर के रिशव मोहंती ने अपनी पहचान बनाई है।

धर्मशाला, जाजपुर की 22 वर्षीय फिल्म निर्माता और एनीमेशन कलाकार भाग्यश्री सत्पथी वर्तमान में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), अहमदाबाद में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं और क्षेत्रीय लोककथाओं से गहराई से प्रेरित, भाग्यश्री का काम समकालीन विषयों और एक साहसिक दृश्य भाषा के साथ पारंपरिक कथाओं की पुनर्कल्पना करता है।

उनकी फाइनलिस्ट परियोजना “पासा”, एक अवधारणा आधारित श्रृंखला है जो पौराणिक कथाओं को मनोवैज्ञानिक नाटक के साथ जोड़ते हुए, हस्त कौशल, लिंग और नियंत्रण की खोज करती है। भाग्यश्री ने इससे पहले हैप्पी बर्थडे तारा और ओडिशा की चिल्का झील की मां कालीजय पर आधारित एक वृत्तचित्र फिल्म जैसे उल्लेखनीय कार्यों का निर्देशन किया है।

उनके साथ एनआईडी अहमदाबाद के छात्र, भुवनेश्वर के ऋषव मोहंती भी शामिल हैं, जिन्होंने “खट्टी” नामक अपनी एनीमेशन वृत्तचित्र फिल्म के साथ फाइनल में जगह बनाई है। उनके काम से कहानी कहने (स्टोरी टेलिंग) और दृश्य कथा की गहरी समझ का पता चलता है, जो प्रामाणिक और आकर्षक दस्तावेजीकरण के माध्यम के रूप में एनीमेशन की क्षमता को उजागर करता है।

वेव्स 2025 में, फाइनलिस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय जजों और वैश्विक मनोरंजन उद्योग की शीर्ष हस्तियों के एक प्रतिष्ठित पैनल के सामने अपनी परियोजनाओं को पेश किया जाएगा। प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है, जिसमें शीर्ष तीन विजेताओं में से प्रत्येक को रु 5 लाख का नकद पुरस्कार मिलना शामिल है। इसके अलावा, यह आयोजन भारत के एनीमेशन और वीएफएक्स उद्योग की अपार आर्थिक संभावनाओं को रेखांकित करता है, जहां एक एकल एनिमेटेड फीचर फिल्म 100 से 300 पेशेवरों के लिए रोजगार पैदा कर सकती है।

वेव्स 2025 का उद्देश्य न केवल भारत की रचनात्मक प्रतिभाओं का जश्न मनाना है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों को प्रोत्साहित करना और भारत को एनीमेशन एवं मनोरंजन के वैश्विक केंद्र के रूप में बढ़ावा देना भी है।

अपनी अनूठी स्टोरीटेलिंग की शैली और नवीन अवधारणाओं के साथ, भाग्यश्री सत्पथी और ऋषव मोहंती राष्ट्रीय मंच पर ओडिशा को गौरवान्वित करने के लिए तैयार हैं।

Facebook Comments