Wednesday 4th of November 2026 01:59:31 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Apr 2025 5:58 PM |   889 views

अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता गौरीगंज सहित 48 में से 25 कार्मिक मिले अनुपस्थित

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज कार्यालय अधीक्षण अभियंता विद्युत, 132 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं कंट्रोल रूम, कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय अमेठी एवं कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रथम गौरीगंज का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता गौरीगंज सहित 48 में से 25 कार्मिक बिना बताए अनुपस्थित पाए गए हैं जिनका जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

बताते चलें कि आज प्रातः 10:15 बजे विद्युत विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम अधीक्षण अभियंता विद्युत के कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता रविकांत अनुपस्थित मिले साथ ही जिलाधिकारी द्वारा अन्य कार्मिकों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया गया जिसमें 6 नियमित कर्मचारियों में से पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तथा 11 संविदा कर्मचारियों में से 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

इसके उपरांत 132 केवी विद्युत केंद्र एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया यहां पर कुल 12 कर्मचारियों में से 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके पश्चात उन्होंने कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय अमेठी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता रोहित सिंह उपस्थित मिले किंतु अन्य 9 कर्मचारियों में से 6 कर्मचारी बिना किसी कारण के अनुपस्थित पाए गए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम गौरीगंज का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार सहित 10 में से 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों से विद्युत वितरण एवं बिलिंग की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में समय से आय एवं कार्यों को संपादित करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत तिलोई का प्रातः 11:09 बजे औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सतेंद्र पाण्डेय सहित 9 में से 2 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया द्वारा प्रातः 11:30 बजे कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत जगदीशपुर का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव सहित 8 में से एक कार्मिक अनुपस्थित पाए गए जिनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए।

Facebook Comments