Wednesday 4th of November 2026 03:42:35 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Apr 2025 7:34 PM |   475 views

हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया

बनारस-आज भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के  अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, रामनगर, वाराणसी, एवं क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी, तथा क्षेत्रीय अभिलेखागार, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर के जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी एवं “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि डॉ अभिजीत दीक्षित, निदेशक, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र,वाराणसी द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अवधेश दीक्षित, काशी कथा मंच एवं डॉ स्वतन्त्र सिंह, असिस्टेंट प्रो0 काशी हिंदू विश्वविद्यालय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, उपस्थित गणमान्य लोगों  तथा संग्रहालय कर्मियो ने बाबासाहब के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पार्चन किया। मुख्य अतिथि के द्वारा बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से बाबासाहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के जीवन को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

प्रदर्शनी में उनके माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चित्र, छात्र जीवन से जुड़े चित्र, महाड़ आंदोलन, कालाराम मन्दिर आंदोलन, समता सैनिक दल की रैली में बाबासाहब का चित्र, कानून मंत्री के रूप में, राष्ट्रपति डॉ0 राजेंद्र प्रसाद को संविधान का मसौदा सौंपते हुए, कर्मवीर भाऊराव पाटिल एवं सन्त गाडगे के साथ चित्त, विश्व बौद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, विभिन्न सम्मेलनो में भाग लेते हुए, समाचार पत्रों कटिंग,बौद्ध धर्म की दीक्षा लेने हुए, बाबासाहब के अंतिम संस्कार में उमडे जनसैलाब के चित्र, डॉ0 अम्बेडकर जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के चित्र आदि को प्रदर्शित किया गया है।कार्यक्रम का संचालन डॉ सुजीत चौबे ने ने किया।

अतिथियों का स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी तथा आभार क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, डॉ राम नरेश पाल ने किया।

उक्त अवसर पर वीरेंद्र मौर्या,आनन्द पाल,पंच बहादुर, शैलेश सिंह,अभिषेक सिंह,महेंद्र नारायण, मनोज सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Facebook Comments