Wednesday 4th of November 2026 07:36:35 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Apr 2025 7:27 PM |   636 views

14 अप्रैल को मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती

देवरिया- भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर  की जयंती के दृष्टिगत आज जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल एवं नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह की उपस्थिति में अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल की साफ-सफाई की गई।
 
इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे उत्साह व सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाएं। आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है।
 
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत गरिमा व समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके जीवन, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के विषय में आमजन को बताया जाएगा।   
 
स्वच्छता कार्यक्रम में एडीएम (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह, ईओ संजय तिवारी, रमेश वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Facebook Comments