Sunday 25th of October 2026 08:54:40 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Mar 2025 5:40 PM |   462 views

दहेज समाज के लिए अभिशाप है-डॉ० योगेन्द्र

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय, सलेमपुर, देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दहेज मुक्ति भारत के लिए प्रतिज्ञा” तथा “पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय” का आयोजन किया गया |

जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे । उन्होने ने कहा कि दहेज वर्तमान समय में इतनी बड़ी समस्या है कि इसके कारण कई बेटियों का शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना के साथ जीवन से भी हाथ धोना पड़ जा रहा है । दहेज प्रथा हमारे भारतीय समाज में एक महामारी की तरह है जिससे मुक्ति पाना एक सपने जैसा दिखने लगा है लेकिन आज के समय में धीरे-धीरे समाज में इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय” के विषय पर बोलते हुए उन्होने ने कहा कि समाज में शिक्षित होना आवश्यक है शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। यह कार्य जागरूकता के द्वारा हो सकता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है इसे दूर करना ही चाहिए ।

डॉ0 कमला यादव ने कहा कि शिक्षा का दूसरा कोई विकल्प नही है । डॉ0 अभिषेक कुमार ने कहा कि हमें दहेज को समाज से दूर करना चाहिए । डॉ0 जनार्दन झा ने कहा कि गाँवों में दहेज के कारण ही अपराध भी बढ़ रहे है।

महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं सभी छात्राएं ने शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के
सभी छात्राएं उपस्थित रही ।

Facebook Comments