Wednesday 4th of November 2026 08:36:40 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Feb 2025 6:17 PM |   995 views

एग्रोविज्ञान फार्म्स: सुरक्षित खेती का नया आयाम

भोपाल।  ज़हर-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए एग्रोविज्ञान फार्म्स द्वारा भोपाल शहर के उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एग्रोविज्ञान फार्म्स के मार्गदर्शक एवं प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. शुभम कुलश्रेष्ठ और संरक्षक किसान प्रतीक पाटीदार ने किया। दोनों युवा उद्यमियों की इस पहल ने खेती के पारंपरिक और आधुनिक तरीकों का बेहतरीन समन्वय प्रस्तुत किया।
 
यह आयोजन रापड़िया ग्राम, कटारा हिल्स के पास स्थित एग्रोविज्ञान फार्म्स में हुआ, जहाँ भोपाल फूड लवर्स ग्रुप से जुड़े लगभग 50+ प्रकृति-प्रेमी नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को तीन बैच में फार्म का विस्तृत दौरा कराया गया, जहाँ उन्होंने खेती की नवीनतम तकनीकों का अनुभव लिया।
 
इस दौरान, खेत में उगाई गई ताज़ी और जैविक सब्ज़ियों—गोल्डन जुखिनी, लाल और हरी सलाद पत्ता, पाकचोई, चाइनीज पत्तागोभी, चेरी टमाटर, छप्पन कद्दू, सोआ साग, देशी मीठी मटर, स्वीट कॉर्न, गाँठ गोभी और रंग-बिरंगे गोभी जैसी देशी -विदेशी सब्जियों को देखा और उनके उत्पादन प्रक्रिया को समझा।
 
प्राकृतिक खेती के उन्नत तरीके-
इस फार्म विजिट का मुख्य आकर्षण खेती की पारंपरिक और नवीनतम तकनीकों का संयोजन रहा। किसानों ने सूक्ष्म जीव, स्टिकी ट्रैप, मिश्रित एवं सघन बागवानी और ड्रोन तकनीक जैसी आधुनिक कृषि विधियों का प्रदर्शन किया, जिससे जैविक खेती को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
 
उपभोक्ताओं तक सीधे ताज़ी सब्जियाँ-
इस पहल के तहत बिना किसी बिचौलिए के ताज़ी और शुद्ध सब्जियाँ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की योजना को काफी सराहा गया। शहरवासियों को यह अनुभव खासा पसंद आया कि वे स्वयं खेतों में जाकर यह देख सके कि उनके लिए सब्जियाँ कैसे उगाई जाती हैं। बच्चों के लिए यह विजिट विशेष रूप से ज्ञानवर्धक रही, जहाँ उन्होंने खेती के प्राकृतिक तरीके समझे और स्वस्थ आहार की महत्ता जानी।
 
शहरवासियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया-
शहर के उपभोक्ताओं ने इस आयोजन को बेहद उत्साहपूर्वक अपनाया और ताज़ी सब्जियों को खरीदने और उपभोग करने में गहरी रुचि दिखाई। कई परिवारों ने इस पहल को अपने बच्चों की सेहत के लिए वरदान बताया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेने की इच्छा जताई।
 
कृषि में नवाचार की नई मिसाल-
डॉ. शुभम कुलश्रेष्ठ और प्रतीक पाटीदार की यह पहल जहरमुक्त खेती और सीधे उपभोक्ता तक उत्पाद पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। रापड़िया ग्राम, कटारा हिल्स के पास स्थित एग्रोविज्ञान फार्म्स का यह मॉडल न केवल स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक सीधा और पारदर्शी संबंध स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।
 
Facebook Comments