Wednesday 4th of November 2026 08:12:02 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Feb 2025 6:32 PM |   583 views

भाई” ने गीत गवनई के साथ मनाया वसंतोत्सव

गोरखपुर। भोजपुरी एसोशियेशन ऑफ़ इंडिया “भाई” ने आज रेलवे मेडिकल कॉलोनी में ऋतुराज  वसंत का स्वागत गीत गवनई के साथ किया जिसमें हृदया त्रिपाठी , अनीता सिंह, नीतू श्रीवास्तव , लक्ष्मी गुप्ता , सुमन वर्मा , साक्षी श्रीवास्तव, प्रमिला दुबे,वंदना दास , सारिका राय एवं मनीषा सिंह द्वारा प्रस्तुत वसंत गीत  पर  झूम के नृत्य किया ।
 
कार्यक्रम के शुभारंभ में महाकुम्भ  संगम से आये पवित्र जल का  सभी  ने अभिषेक किया । सुधा मोदी , प्रमोद चोखानी एवं अजय यादव के कविता पर सभी मुग्ध हो गए । वीरसेन सूफ़ी और पिंटू प्रीतम के होली गीत पर सभी मंत्रमुग्ध हो झूमने लगे। 
 
कार्यक्रम में अमेरिका से आये भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ नार्थ अमेरिका “बाना” के उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह , सचिव सौरभ कुमार एवं विनीत कुमार को भाई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ रूप कुमार बनर्जी , संरक्षक ध्रुव श्रीवास्तव एवं अनूप श्रीवास्तव द्वारा राम लला का चित्र एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मान किया गया ।
 
“भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने कहा वसंतोत्सव हमारी लोक संस्कृति में वर्ष का पहला पर्व होता है जिससे होली की शुरुआत होती है इस परम्परा को  हम भूलते जा रहे है।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंगलेश श्रीवास्तव महापौर गोरखपुर थे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ रतनपाल सिंह , सदस्य विधान परिषद थे ।
 
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पाण्डे  एवं धन्यवाद ज्ञापन सुभाष दुबे ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ भारत भूषण , त्रिभुवन मणि त्रिपाठी , राकेश मोहन , प्रवीण श्रीवास्तव , अनूप श्रीवास्तव , अफ़रोज़ आलम डॉ सुरेश , ध्रुव श्रीवास्तव , उमेश श्रीवास्तव , अतुल , रत्नेश,  सुशील , प्रमोद चोखानी, वृन्दा त्रिपाठी , काशी नरेश चौबे सहित भाई के सैकडो सदस्य उपस्थित थे।
Facebook Comments