Tuesday 22nd of September 2026 05:49:57 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Dec 2019 3:06 PM |   1819 views

दिल्ली में पारा गिरने के साथ चलीं सर्द हवाएं

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह की शुरुआत सर्द हवा के झोंकों के साथ हुई। पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री नीचे है। दिल्ली में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा था। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिनभर सतह पर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने शनिवार को ट्वीट किया था, ‘‘बर्फ से ढके पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं से दिल्ली में पारा गिरा। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान ईकाई के आंकड़े तक सिमट सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 रहने के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और हवा की अनुकूल गति के कारण करीब दो महीनों में पहली बार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता में ‘‘संतोषजनक’’ सुधार आया था।

Facebook Comments