Wednesday 4th of November 2026 02:34:13 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jan 2025 6:01 PM |   488 views

अगर बैतालपुर चीनी मिल जल्द से जल्द नहीं चलाई गई तो किसान आन्दोलन करेंगे – शिवाजी

देवरिया -किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवाजी राय ने कहा कहा कि कृषि प्रधान देश के अन्नदाता किसान अपने मांगों के लिए निरंतर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार के कानों में जू नहीं रेंग रहा है यह शर्मनाक है कि चीनी मिल को चलाने का वादा करने वाली सरकार वादा खिलाफी कर रही है । देश अस्तर में भी  किसानों के साथ वादा खिलाफी चल रही है ।

जबकि मुख्यमंत्री देवरिया के चुनावी जनसभा में  सन 2019 से लगातार चुनावी घोषणा में बैतालपुर चीनी कंपलेक्स लगाने का घोषणा कर रहे हैं । लेकिन घोषणा के बाद भी बैतालपुर चीनी मिल चलाने की कोई प्रक्रिया दिखाई नहीं दे रही है।

अगर बैतालपुर चीनी मिल जल्द से जल्द नहीं चलाई गई तो किसान सड़क पर तथा गांव में प्रचार -प्रसार करके एक लंबा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं| आंदोलन की सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

धरने में बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, राम प्रकाश सिंह , पंडित वेद प्रकाश, राम इकबाल चौहान ,मंजू चौहान, शेषनाथ ठाकुर ,रत्नेश मिश्रा ,अशोक मालवीय, हारून रशीद ,चंद्रभान यादव ,विजय कुमार सिंह, शंभू नाथ तिवारी ,नागेंद्र शुक्ला ,सुदर्शन सिंह, जयप्रकाश गुप्ता , हरेंद्र सिंह ,सुदर्शन सिंह, इत़यादि लोग उपस्थित रहे ।

Facebook Comments